रिश्ते में दरार, पति ने पत्नी को जिंदा जलाया

0
4321

बक्सर खबर : रिश्ता जब कमजोर हो जाता है। तो अपने ही दुश्मन हो जाते हैं। शादी के तीन वर्ष बाद पति व ससुर ने मिलकर शिवकांती देवी को मार डाला। घटना शनिवार देर रात की है। घर में सो रही व्याहता को ससुसराल वालों ने तेल छिड़कर जला डाला। अधजली अवस्था में घंटो बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जब मायके के लोग ब्रह्मपुर थाना के ओझवलियां गांव पहुंचे। रविवार की सुबह उसे रघुनाथपुर पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां दोपहर शिवकांती ने दमतोड़ दिया।

थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया अधजली अवस्था में पीडि़त महिला ने बताया कि उसके साथ पति लक्ष्मण साह, ससुर धिरुन साह, ननद राधिका देवी को उसने नामजद किया है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए ससुर धिरुन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य सभी फरार हैं। मृतक शिवकांती के परिजन औरंगा बाद जिला अंतर्गत रायपुरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुर दहेज के लिए परेशान करते थे। आज उसका प्रतिफल सामने है। घटना ने हमें बहुत आहत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here