बोलेरो के धक्के से बालक घायल, सड़क जाम

0
1935

बक्सर खबर : डुमरांव-नावानगर पथ पर आथर गांव के समीप बोलेरो की चपेट में आने से बाल घायल हो गया। घटना बुधवार अपराह़़न चाढे चार बजे की है। घायल बिंटू कुमार (10) पिता विनोद यादव का उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य पथ का जाम कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद भाग रहे बोलेरो वाले को कोरानसराय थाने ने गिरफ्तार कर लिया है। बावजूद इसके मौके पर जाम कर रहे लोग नहीं हटे हैं। बासुदेवा ओपी व नावानगर की पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। इस तरह के प्रदर्शन से किसी समस्या का निदान नहीं होगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here