रामनवमी पर हुई भव्य गंगा आरती

0
884

बक्सर खबर : रामनवमी के अवसर पर बुधवार को भव्य महा गंगा आरती का आयोजन रामरेखा घाट पर किया गया। गंगा आरती सेवा ट्रस्ट द्वारा बारहवीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजन को खास बनाने का प्रयास किया गया। शहर के लोगों ने भी इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शाम साढ़े पांच बजे के लगभग शहर के अनेक सामाजिक लोग एक साथ घाट पर एकत्र हुए। सभी ने मिलकर मां की आरती की। यह कार्य पंडित राजाराम शास्त्री व नंद किशोर शास्त्री की देखरेख में संपन्न हुआ।

ट्रस्ट के नियमित पुजारी अमर नाथ पांडेय व हेमन्त तिवारी ने आरती की। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभंजन भारद्वाज ने बताया आज ही के दिन बारह वर्ष पहले पूज्य मामा जी एवं न्यायिक दंडाधिकारी कृष्ण गोपाल द्विवेदी के प्रयास से इस ट्रस्ट का गठन हुआ था। इसके बाद से प्रति वर्ष यह आयोजन होने लगा। चैत्र मास की शुक्ल नवमी एवं ज्येष्ठ मास की शुक्ल दशमीं को रामरेखा घाट पर महा गंगा आरती का आयोजन होता है। भारद्वाज ने बताया इस वर्ष मेरा स्वास्थ्य ठिक नहीं था। लेकिन अमित उपाध्याय, शंभुनाथ पांडेय, ओमजी एवं कपीन्द्र किशोर ने सारी जिम्मेवारी अपने उपर ले ली। इन युवाओं ने पूरी लगन से आयोजन को सफल बनाने का कार्य किया। कार्यक्रम में दीप दान व प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें धनजी, शशांक शेखर, नन्द कुमारी तिवारी, शेषनाथ तिवारी, मुन्ना केशरी, परमहंस पांडेय आदि ने सहयोग प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here