मारकर फेंका बधार में, गांव वालों ने पहुंचाया अस्पताल

0
4957

बक्सर खबर : संपति के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को बुरी तरह मारा। उसे मृत समक्ष गांव के बाहर बधार में फेंक दिया। लेकिन किस्मत ने उसका साथ दिया। खेत में अचेत पड़े राशि चौहान पर लोगों की नजर पड़ी। कुछ लोगों ने साहस कर उसे छू कर देखा तो पता चला यह जिंदा है।फिर क्या था, जोकही गांव में खबर फैल गई। कुछ उसे लेकर अस्पताल भागे।

कुछ ने मुफस्सिल थाने को खबर दी। पुलिस भी अस्पताल पहुंची। वहां पता चला कि घायल राशि चौहान पिता स्व. बबन चौहान, ग्राम जोकही का अपने भाई मधु चौहान के साथ संपति का विवाद है। इसी वजह से दोनों के बीच मारपीट हुई। उसे मरा समक्ष उन लोगों ने गांव के बाहर फेंक दिया। डाक्टरों के अनुसार उसके हाथ में चाकू जैसे हथियार का जख्म है। सर व बदन पर भी कई जगह चोट के निशान हैं। वह सांस व धड़कन नार्मल है, लेकिन वह बोल नहीं रहा। जिसकी वजह से उसकी स्थिति गंभीर जान पड़ रही है। फिलहाल सदर अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here