राजीव बने नेशनल महिला टीम के बालीबाल कोच

0
1209

बक्सर खबर : आइपीएल की तर्ज पर अब महिला बालीबाल प्रतियोगिता होने जा रही है। इसका आगाज 26 मई को दिल्ली में होगा। प्रतियोगिता का नाम आधी आबादी बालीबाल कप दिया गया है। देश के नौ राज्यों की टीम इसमें हिस्सा लेगी। बिहार की तरफ से बिहार चैलेजर्स टीम इसमें हिस्सा लेगी। इस टीम के कोच होंगे बक्सर के राजीव रंजन सिंह। डुमरांव अनुमंडल के अरक गांव निवासी राजीव बिहार पुलिस के जवान हैं। फिलहाल इनकी तैनाती पटना में है।

प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद वे 12 खिलाडिय़ों की टीम को प्रशिक्षण देंगे। बिहार की टीम को वहां 28 मई के खेल में हिस्सा लेना है। कोच राजीव बताते हैं, शुरु से ही उनका खेल से लगाव था। अपनी प्रतिभा के बल पर वे बिहार पुलिस में शामिल हुए। मुख्यालय ने उन्हें खेल के लिए विशेष अनुमति दे रखी है। उन्होंने बताया इस टीम का चयन बबलु सोनी कर रहे हैं। जो फिल्म प्र्रोड्यूसर भी हैं। यह बेहतर पहल है। इससे स्थानीय खिलाडिय़ो को बाहर जाने का मौका मिलेगा। साथ ही उनके लिए भविष्य के नए द्वार खुलेंगे। क्या आप अपने जिले के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने का कार्य करेंगे। यह पूछने पर उन्होंने बताया। इसका प्रयास चल रहा है। अगले ही माह पूरे बिहार लेबल पर विलेज बालीबाल प्रतियोगिता होगी। उसकी पुरी कार्य योजना मैं आपको उपलब्ध कराउंगा। उसमें शामिल होने टीमों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here