बक्सर के दो युवकों को अपराधियों ने मारी गोली

0
5885

बक्सर खबर : बक्सर के दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना पिछले सप्ताह राजधानी पटना में हुई। घायल शशिकांत पाठक व नारायण पाठक को पीएमसीएच में दाखिल कराया गया। डाक्टरों ने आपरेशन कर उनके पेट में लगी गोलियां निकाल ली हैं। सूत्रों ने बताया कि अब वे खतरे से बाहर हैं। ऐसा डाक्टरों ने कहा है। यह दोनों भाई जिले के सोनवर्षा ओपी अंतर्गत रामपुर गांव निवासी नर्वदेश्वर पाठक के पुत्र हैं। पटना के राजीव नगर 16 में स्थित शिव मंदिर में पुजारी का कार्य करते थे। घटना के दिन कुछ युवक पास के चौक पर विवाद कर रहे थे।

यह दोनों भाई भी वहां देखने चले गए। इतने में अपराधियों ने गोली चला दी। जिसमें शशिकांत के पेट में तीन तथा नारायण को दो गोली लगी। राजधानी में सरेआम हुई घटना के बाद चारो तरफ दहशत फैल गई। घायलों को तत्काल उपचार मिलने से उनकी जान बच गई। बावजूद इसके उनका परिवार सदमे से उबर नहीं पाया है। क्योंकि यह दोनों युवक परिवार की जीविका के आधार हैं। पूछने पर कुछ पुलिस अधिकारियों ने बताया घटना को अंजाम देने वाले अपराधी आरा जिला के निवासी हैं। उनमें से कुछ की गिरफ्तारी भोजपुर पुलिस की मदद से कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here