फोटो खींचवाने वाली सरकार के सारे वादे बेकार : कांग्रेस

0
571

बक्सर खबर : केन्द्र सरकार के तीन वर्ष पिछले मई में पूरे हो गए। इस सरकार ने जो भी वादे किए। वह सारे के सारे जनता के साथ किए गए भद्दे मजाक के समान हैं। गरीबों पर अत्याचार बढ़ा है। किसानों पर गोली चली है। ऐसी सरकार जनता का भला नहीं विनाश करेगी। यह बातें मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता डा. अजय सिंह पूर्व एमएलसी ने कही। उन्होंने भाजपा को फोटो खींचवाने वाली सरकार बताते हुए कहा कि इसने ऋण माफी के नाम पर क्या किया है। यह देखने लायक होगा। सरकार को इस मामले में स्वेत पत्र जारी करना चाहिए। देश की आर्थिक रफ्तार धीमी पड़ गई है। पहले नोट बंदी और अब जीएसटी। इनका देश की अर्थव्यस्था पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है।

आज लोगों के पास रोजगार नहीं है। युवाओं का भविष्य चौपट हो गया है। यूपीए के दस वर्षो के शासन काल में दस लाख नए रोजगार पैदा हुए थे। आज महज 1.5 लाख रोजगार का श्रृजन हुआ है। इस सरकार ने 2022 तक 2 करोड़ गरीबों को घर देने का वादा किया था। तीन वर्ष में महज 1 लाख 2676 घर बने हैं। ऐसे तो 2 करोड़ घर बनाने में छह सौ साल लग जाएंगे। केन्द्र सरकार के तीन वर्षो को झूठ का पुलिंदा बताते हुए उन्होंने कहा सिर्फ प्रचार-प्रसार हो रहा है। मोदी जी विदेशों की सैर कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन, डा. मनोज पांडेय, बजरंगी मिश्रा उपाध्यक्ष समेत जिले के कई समर्पित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here