सिपाही ने की आत्महत्या, झारखंड में था तैनात

0
1606

बक्सर खबर : झारखंड के बोकारो जिले में तैनात जिला पुलिस के सिपाही लालजी सिंह ने आत्म हत्या कर ली है। सूचना के अनुसार वे बीपीटीएस थाना में उनकी ड्यूटी थी। सुबह पता लगा कि पचास वर्षीय ललन ने बैरक में फांसी लगा ली है। मृतक ललन सिंह बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना अंतर्गत सरौरा गांव के मूल निवासी हैं। घटना की तस्दीक के लिए बोकारो एसपी वाइएस रमेश से बक्सर खबर ने बात की। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना सुबह दस बजे मिली। उनके परिजन वहां मौजूद हैं। उनके द्वारा थाने का नंबर प्राप्त हुआ। जहां के थानाध्यक्ष राजेश कुजूर ने बताया कि इसकी क्या वजह है। यह पता नहीं चल पाया है। उनका परिवार भी यहीं रहता है। सभी लोग थाने में मौजूद हैं। उनके अनुसार घटना आवास में हुयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here