पुरुष नर्तक के साथ भागी गांव की अव्यस्क किशोरी

0
6799

बक्सर खबर : नाच पार्टी के काम करने वाले पुरुष नर्तक (लवंड़ा) के साथ गांव की युवति को इश्क हो गया। उस पर इस कदर फिदा हुई कि कच्ची उम्र में अपना घर छोड़ उसके साथ फरार हो गई। घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। एक गांव की दलित बस्ती में हुई घटना ने सबको आश्चर्य में डाल दिया है। शादी-शुदा पुरुष नर्तक के साथ कच्ची उम्र की नाबालिग बच्ची कैसे घर छोड़कर भाग गई। मामला पुलिस के यहां पहुंचा। नाच पार्टी वाले संचालक को पुलिस उठा ले गई। डरे हुए संचालक ने बताया साहब वह तो गैर जिले का रहने वाला है। उसे मैं ही अपने यहां ले आया था। मेरा इसमें कोई कसूर नहीं। पुलिस को सच्चाई समझ में आई तो उसने उसे घर जाने दिया। लेकिन यह हिदायत दी।

तुम जल्द से जल्द उसका पता लगाओ और लड़की को सही सलामत घर पहुंचाओ। दो-तीन रोज पहले हुई घटना के सिलसिले में पूछताछ करने पर पता चला। फुल कुमारी ने अभी मैट्रिक की परीक्षा भी पास नहीं की। नर्तक पड़ोस के घर में ही रहता था। आए दिन उनका आमना-सामना होता था। शायद इसी वजह से वह उसके झांसे में आ गई। कुछ लोग उसका पता लगाते-लगाते वहां तक पहुंच गए हैं। जहां वे उस युवक के साथ भाग कर गई है। लेकिन किशोरी घर वापस आने को तैयार नहीं। वह नर्तक के साथ ही जीने मरने की कसमें खा रही है। घर वालों को यह चिंता सता रही है। वह पहले से शादी-शुदा है। हमारी बच्ची का क्या होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here