पिंटू सिंह बने मुखिया संघ के अध्यक्ष

0
3455

बक्सर खबर : चौगाई प्रखंड में सोमवार को मुखिया संघ का चुनाव संपन्न हुआ। सर्व सम्मति से खेवली पंचायत मुखिया राजीव कुमार उर्फ पिंटू सिंह को अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव अनिता देवी मुखिया चौगाई ने रखा। उपाध्यक्ष पद पर बिरु सिंह मुखिया नचाप को निर्वाचित घोषित किया गया। प्रखंड कार्यालय पर आयोजित हुए कार्यक्रम में अनिता देवी चौगाई, शिवजी प्रसाद मसर्हियां, शिवजी हजमा मुरार पंचायत उपस्थित रहे।

सदस्यों ने इन दोनों में आस्था व्यक्त की। हमारे हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करेंगे। किसी मुखिया को किसी तरह की मदद की आवश्यकता होगी। उस अवस्था में भी बगैर किसी संकोच के हमारी मदद करेंगे। वहीं दूसरी तरफ पिंटू सिंह और बिरु सिंह को जानने वालों ने उन्हें इस कामयाबी और नई जिम्मेवारी के लिए बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here