पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0
4655

बक्सर खबर : पांच वर्ष की बच्ची से घिनौनी हरकत की खबर ने पूरे जिले को शर्मशार कर दिया है। घटना भी ऐसी जगह हुई है। जिसने मां के कलेजे को चीर कर रख दिया है। पीडि़त बच्ची को महिला थाने लेकर पहुंची उसकी मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मेडिकल जांच में भी इस घटना की पुष्टि हो गई है। बच्ची अभी भी अस्पताल में दाखिल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि घटना 18 मई को रात के वक्त हुई। अपनी मां के साथ बच्ची नानी के घर गई हुई थी। उसकी मौसी की शादी हो रही थी। शादी की रश्म में मां व्यस्त थी। बच्ची का साथ मां से छूट गया। इतने में उस गांव के युवक मुन्ना सिंह ने बच्ची को घर से दूर ले जाकर उसके साथ घिनौना कृत्य किया। खून से लथपथ हालत में लाकर शादी के पंडाल के पास छोड़ गया। बच्ची बेहोश पड़ी थी। देर रात को जब बच्ची नहीं मिली तो घर वालों ने उसकी तलाश प्रारंभ की। इतने में किसी की नजर उस पर पड़ी। बच्ची ने होश में आने के बाद पूरी बात मां को बताई। अपने ही मायके में इस तरह की हुई घटना से मां इतनी आहत है कि वह पुलिस के सामने पूरी बात कहने में भी हिचक रही थी। गिरफ्तार आरोपी नावानगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here