नीतीश कुमार ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

0
6112

बक्सर खबर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूचना के अनुसार अपराह्न 6:30 बजे राज्य भवन पहुंच अपना इस्तीफा राज्य राज्यपाल को सौंप चुके हैं। महागठबंधन में आई दरार के बाद यह सबसे बड़ा घटना क्रम है। अब तक कयास यह लगाए जा रहे थे। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव त्यागपत्र देंगे। लेकिन, बात न बनती देख नीतीश कुमार स्वयं ही अपने पद को त्यागने का निर्णय लिया है।

इस तरह गठबंधन के पास अब कोई चारा भी शेष नहीं है। अब पूरी गेंद राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के हाथ में है। वहीं राजद सीधे बैक फुट पर चली गई है। इस्तीफा सौंप नीतीश अपनी छवि निखारने में फिर सफल हुए हैं। सूचना के अनुसार राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार प्रेस वार्ता कर रहे हैं। वहीं शाम साढे सात बजे से भाजपा विधायक दल की बैठक भी होने वाली है। अर्थात आज रात तक यह स्पष्ट हो जाएगा। राज्य में नया राजनीतिक समीकरण क्या बनता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here