निराला का बढ़ा कद, ददन फिर रह गए पीछे

0
7696

बक्सर खबर : बिहार की नई सरकार के पुराने मुख्मंत्री ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इस सरकारी पार्टी के जिले में दो विधायक हैं। राजपुर से संतोष निराला व डुमरांव से ददन यादव उर्फ ददन पहलवान। मंत्रीमंडल के विस्तार में फिर संतोष निराला को जगह मिली। साथ ही उनका ओहदा भी बढ़ा है। पहले से ऐसे विभाग में थे। जिसका कार्य दलित, गरीब लोगों का कल्याण करना था। इस बार उन्हें ऐसा विभाग मिला है। जिसमें वे वसूली करेंगे।

राज्य सरकार के खजाने के लिए। नई सरकार में परिवहन मंत्री बनाए गए हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार अनुसूचित जाति विभाग से यह विभाग मालदार है। क्योंकि इसका कार्य सरकार के लिए धन इकट्ठा करना है। वहीं पहले राजद की सरकार में मंत्री रह चुके ददन यादव को इस बार में मंत्रीमंडल में जगह नहीं मिली। रही बात भाजपा की तो इस जिले में इस पार्टी का कोई विधायक नहीं है। इस लिए इस सरकार के जिले में नेता तो राजपुर विधायक संतोष निराला ही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here