दो पक्षों में चली गोली, पुलिस बिन कर लौटी खोखा

0
3214

बक्सर खबर : इटाढ़ी थाना के बगही गांव की शांति को किसी की नजर लग गई है। दो पक्षों के आपसी विवाद ने यहां की पुलिस को परेशान कर रखा है। गांव के दो परिवार है, एक तरफ उत्तम राम दूसरे तरफ खलील मंसुरी। इनके परिवार के बीच पुरानी अदावत है। कभी एक पक्ष कहता है उसने मुझ पर हमला किया। गोली चलाई। कभी दूसरा पक्ष कहता है उसने हम पर हमला किया। गोलियां दांगी, हम बालबाल बच गए। इन दोनों पक्षों के बीच सोमवार को एक बार फिर गोली चली। शिकायत थाने पहुंची। उत्तम राम ने मंसुरी परिवार के तीन सदस्यों पर गोली चलाने का अरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी उत्तम राम पर गोली चलाने का अरोप लगाया।

थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया। हम लोग वहां गए थे। जांच में इसकी तस्दीक नहीं हो सकी। गोली किसने और कब चलाई। न कहीं से खाली कारतूस ही मिले। इस लिए खाली हाथ लौटना पडा। थानाध्यक्ष ने बताया इन परिवारों के बीच वर्ष 2007 से विवाद चला आ रहा है। खलील के भाई मुन्ना मियां की हत्या कर दी गई। व्यवहार न्यायालय से उत्तम राम को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। वे अपील में होई कोर्ट गए हैं। साथ ही उन्हें जमानत भी मिल गई है। ऐसे में यह दोनों परिवार आपस में एक दूसरे पर हमले आरोप लगाते रहते हैं। पिछले वर्ष उत्तम राम ने आरोप लगाया था। इटाढ़ी जाने के दौरान उन्हें नहर पुल के पास रोकर इन लोगों ने गोली मार दी। इनके झगड़े से पुलिस परेशान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here