पैंतीस किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

0
2203

बक्सर खबर : शहर के अंबेसडर होटल के सामने स्थित विष्णुपुरी मुहल्ले से गांजा बरामद किया गया है। सोमवार की दोपहर हुई कार्रवाई में गृह स्वामी विनोद उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है। मुफस्सिल पुलिस ने पैतीस किलो गांजा जब्त किया है। किसी ने पुलिस कप्तान को सूचना दी। आज सोनवर्षा के रास्ते बक्सर गांजे की खेप पहुंच रही है। पक्की सूचना मिलते ही छापा पड़ा। जब्त गांजा की पेटियां अभी खुली भी नहीं थी। उससे पहले ही प्रशासन के हाथ लग गयी। सूत्रों की माने तो इस धंधे में शामिल गिरोह की आपसी फूट के कारण पुलिस को यह सफलता मिली है। गिरफ्तार विनोद से पूछताछ जारी है। उस आधार पर अन्य लोगों को धरपकड़ हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here