डूबने से जिले में दो की मौत

0
893

बक्सर खबर : पानी में डूबने से रविवार को दो लोगों की मौत हो गयी। पहली घटना ब्रह्मपुर थाना के पोखरहां पंचायत के बुनियादी टोला में हुई। गांव के बाहर स्थित आहर पर बने बिजली के खंभे वाले पुल से श्रीभगवान यादव (32) गुजर रहे थे। उनका संतुलन बिगड़ा और नीचे जा गिरे। पानी अधिक होने के कारण वे बाहर नहीं आ सके। वहीं दूसरी घटना शहर के रामरेखा घाट पर सुबह साढ़े दस बजे के लगभग हुई। दीपक शर्मा (25) पिता ओमप्रकाश शर्मा अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने गया था। पुरानी सीढ़ी के पास वे बैठकर नहा रहे थे। तभी गहरे पानी में चला गया। पुलिस के अनुसार वह नेहरु नगर का रहने वाला था। शव को तत्काल वहां मौजूद लोगों ने बाहर निकाल लिया। उपचार के लिए सदर अस्पताल भी ले जाया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here