ट्रैक्टर पलटा चालक की मौत, नहीं हुई पहचान

0
3213

बक्सर खबरः एनएच 84 पर ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम 4:30 बजे नया भोजपुर ओपी क्षेत्र में भोजुपर कोठी के समीप एयरटेल टावर के पास की है। सूत्रों के अनुसार चालक खेत की तरफ जा रहा था। अचानक गढ्ढे में पड़ने से ट्रैक्टर पलट गई। जिसमें दबने से चालक की मौत हो गई। घटना के समय बगेन थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमंत सुमन अनुमंडल मुख्याल किसी काम से आये थे। उसी दौरान वहां से गुजर रहे थे। लोगों की भीड़ को देखा तो रूक गए। देखा तो ट्रैक्टर पलटी है उसमें चालक दबा है। बक्सर खबर से बातचीत में सुमन ने कहा कि सेल्फी के आगे मानवता की हद हो गयी। घटना स्थल पर करीब 50 से अधिक मौजूद थे।

परन्तु सभी अपने मोबाइल मे तस्वीर कैद करने में लगे थे। अगर चालक को फोटो खिचने के बजाय निकाला गया होता तो वह जिंदा होता। जब मैं पुहंचा लोगों फटकारा तो उसके बाद लोगों ने उसे बाहर निकाला। वही भोजपुर ओपी प्रभारी कुणाल ने बताया कि चालक को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। ट्रैक्टर नम्बर बीआर-3- 6227 है। चालक की हाइट 5 फुठ 5 इंच के आस-पास है रंग सावला है। वह सफेद शर्ट, सफेद गंजी, ब्लू जींस लाल चुनरी का गमछा लिए हुए है।

घटना पर पलटा ट्रैक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here