जयंति पर याद किए गए शहीद ए आजम भगत सिंह

0
297

बक्सर खबर : देश के लिए हंसते-हंसते जान न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती पूरे जिले में मनायी गयी। सुबह एआइएसएफ की टीम ने प्रभात फेरी निकाली। भगत सिंह चौक पहुंच वहां माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व अंकित कुमार, लक्की जायसवाल ने किया। कांग्रेस कार्यालय में भी उनकी जयंती मनायी गयी। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहा, सरदार भगत सिंह महान क्रांतिकारी थे। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्हें देश ने शहीद ए आजम की उपाधी मिली। जो किसी अन्य को नसीब नहीं हुई। समारोह का संचालन ब्रजेश पाठक ने किया। मौके पर अनिरुद्ध पांडेय, राहुल आनंद, दमरी राय, त्रिलोकी मिश्रा, संजय पांडेय, स्नेहाशीष , अनुराग आदि उपस्थित रहे। वहीं एक अन्य कार्यक्रम में कोपाचीट यूपी के विधायक का सम्मान किया गया। जिनकी छवि जन कल्याण के मामलों में बेमिसाल है। इस दौरान हर जगह यह सूनने को मिला। एक सौ नौ साल पहले इस युवा का जन्‍म हुआ था। जिसने मातृभूमि के लिए मौत को महबूबा मानाऔर आजादी को दूल्हन ।

भगत सिंह की जयंती मनाते सामाजिक कार्यता
भगत सिंह की जयंती मनाते सामाजिक कार्यता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here