छः लाख हड़कंप गये मुखिया जी

0
2084

बक्सर खबर: सरकारी राशि का गबन करने के आरोप में पूर्व मुखिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला ब्रह़मपुर प्रखंड का है। थानाध्यक्ष दया नंद सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिलाधिकारी के आदेश पर बीडीओ श्री भगवान झा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है।  महुआर पंचायत पूर्व मुखिया सुरेन्द्र साह एवं पंचायत सचिव जनार्दव कुंवर के विरुद्ध्  डीजल अनुदान की राशि गबन का आरोप है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2009-10 में किसानों के बीच डीजल अनुदान के रूप में 6.50 लाख रूपये वितरित करने की जिम्मेवारी तत्कालीन महुआर पंचायत के मुखिया तथा पंचायत सचिव को दिया गया था। लेकिन किसानों के बीच रूपये का वितरण नहीं किया गया। दोनों ने मिलकर सरकारी राशि हजम कर ली। इसी मामले में ग्रामीणों द्वारा लोक शिकायत निवारण के तहत मामला दर्ज किया गया था। डीएम के आदेश पर जब मामले की जांच-पड़ताल हुई तो 6 वर्षों के बाद गबन करने का मामला उजागर हुआ। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

add
add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here