चौसा -भड़का आक्रोश, सीओ की गाड़ी आग के हवाले

0
3646

बक्सर खबर : चौसा घाट पर विसर्जन के दौरान जीन चारों लोगों की मौत हुयी है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। विसर्जन पूर्व निर्धारित था। बावजूद इसके मौके पर न कोई प्रशासनिक तैयारी थी न ही गोताखोर की व्यवस्था। जो हुआ उसके लिए प्रशासनिक चूक बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ के खिलाफ उग्र हुए लोगों ने उनके वाहन में आग लगा दी। किसी तरह भाग कर उन लोगों ने अपनी जान बचाई। पुलिस भी वहां तैनात नहीं थी। जैसे ही मुफस्सिल की टीम पहुंची। उसे भी लोगों ने दौड़ाया। कुछ लोगों ने बची बचाव कर मामले को टालने का प्रयास किया। अभी तक किसी भी मृतक का शव निकाला नहीं जा सका है। मौके पर लोग सड़क जाम कर रहे हैं। स्थिति पर नियंत्रण के लिए राजपुर और मुफस्सिल थाने की पुलिस वहां पहुंची हुयी है।

घाट के किनारे लोगों की जमा भीड
घाट के किनारे लोगों की जमा भीड

गंगा पंप के लिए बन रहे कुआ के कारण घाट हुआ खतरनाक
बक्सर : चौसा महादेवा घाट पर ही चौसा गंगा पंप स्थित है। पिछले एक वर्ष से यहां पंप के लिए कुआ बनाने का काम चल रहा है। जगह-जगह हुई खुदाई के कारण यह घाट खतरनाक हो गया है। इस वर्ष सावन के महीने में यहां डूबने से युवक की मौत हो गयी थी। वह भी राजपुर थाना के सरेंजा गांव की रहने वाला था। उसकी मौत की सूचना लोगों को अगले दिन लगी थी।

गंगा किनारे की गयी खुदाई व तोडफोड का नजारा
गंगा किनारे की गयी खुदाई व तोडफोड का नजारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here