गोलंबर पर बवाल- पुलिस पर पथराव, चली गोली

0
7277

बक्सर खबर : मूर्ति विसर्जन के दौरान वीर कुंवर सिंह सेतु के पास बुधवार की शाम बवाल हो गया। पूजा समितियां वहां लगे स्थायी बैरियर को हटाने की मांग कर रहीं थी। प्रशासन ने इससे इनकार कर दिया। मामला सुलझने की बजाय उलझ गया। जनाक्रोश इतना भड़का की पब्लिक और पुलिस के बीच पथराव हो गया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए दो तीन चक्र गोलियां भी चलानी पड़ी। पूछने पर प्रशासन ने इस बात से इनकार किया। विवाद की वजह बने बैरियर को हटाना इतनी जल्दी संभव भी नहीं था। क्योंकि उसकी बनावट कुछ ऐसी हैं। वहीं विसर्जन करने वालों का कहना था कि मूर्तियां जो वाहन पर लदी हैं। वह बैरियर के कारण रुक रहीं हैं। इसी बात के कारण दोनों पक्ष में तनाव बढ़ गया। प्रदर्शन कारी वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। अंतत: टकराव पैदा हो गया। फिलहाल सारे अधिकारी वहां पहुंचे हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास हो रहा है। वहीं आक्रोशित लोगों का कहना है कि जबरन प्रशासन ने प्रतिमाओं को वहां से वापस कर दिया। जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुयी। पहले ऐसा होता रहा है कि सेतु के उपर से लोग प्रतिमाओं को गंगा में विसर्जित करते हैं। प्रशासन ने उन लोगों को समझाया कि नीचे एक रास्ता है। वहीं से आप गंगा तक जाए। इस संदर्भ में बात करने पर पुलिस कप्तान उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह शांत है। विसर्जन का कार्य चल रहा है। कुछ लोग जानबूझकर अफवाह फैला रहे हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here