गैस रिसाव से लगी आग, एक झुलसा

0
1570

बक्सर खबरः कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अमथुआं गांव में मंगलवार की सुबह एक घर में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस लिक करने से आग लग गई। जिसमें एक व्यक्ति झुलसकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका ईलाज डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार अमथुआंव के दुधनाथ महतों के घर सुबह में खाना बन रहा था कि सिलेंडर से गैस लिक होकर आग पकड़ लिया। आग लगते ही खाना बना रही महिला शोचरगुल मचा परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस दौरान उनका पुत्र सुनिल महतों दौड़कर आग पकड़ चुके सिलेंडर को अलग कर घर से बाहर निकालने लगा। जिस प्रयास में वह जल गया।

हालाकि उसने साहस का परिचय देते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकाल दिया। इधर मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों के सहयोग से सिलेंडर के आग को बुझाया गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इधर जख्मी सुनील को ईलाज के लिए तुरंत डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहा उसका प्राथमिक ईलाज हुआ। उसके बाद वह अपने घर चला गया। सुबह में ही हुई इस घटना से परिजनों में भय व्याप्त हो गया। हालांकि कई लोग आग पर जल्दी काबू पा लिए जाने को सुखद बताते हुए कहा कि यदि सिलंेडर की आग जल्दी नहीं बुझाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here