गाय को बचाने में युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

0
1774

बक्सर खबर : गाय को बचाने के क्रम में सोमवार की रात बगेन थाना के ध्‍रौली गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। रात नौ बजे के लगभग गाय कुएं में जा गिरी। गांव वाले एकत्र हुए। उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा था। घंटे भर के प्रयास के बाद रस्सा बांध गाय को बाहर खिंचा जा रहा था। तभी अचानक एक रस्सा टूट गया। दो युवक सोनू यादव (22) पिता शुकुल यादव, दिनेश यादव (25) पिता श्रीभगवान यादव कुएं में जा गिरे। दिनेश को उसी समय बाहर निकाल लिया गया। क्योंकि वह गाय के उपर गिरा था। सोनू यादव गाय के नीचे दब गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

घंटो प्रयास के बाद रात दो बजे के लगभग उसका शव बाहर निकाला गया। पूरे गांव में हाहाकार मच गया। ग्रामीण युवकों ने बताया कि मदद के लिए पुलिस भी पहुंची थी। दूसरे युवक दिनेश को जगदिशपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गाय और युवक के शव को बाहर निकालने के लिए कुएं को पानी से भरना पडा। तब जाकर दोनों के शव को बाहर निकाला जा सका। लेकिन, इस प्रयास में सबसे दुखद यह हुआ कि गाय तो बची नहीं। उसे बचाने के क्रम में एक युवक की जान भी चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here