कट्टे के साथ खिरी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

0
3014

बक्सर खबर : राजपुर थाना के खिरी गांव में 14 अप्रैल को कामता राम की हत्या कर दी गई थी। हत्या के प्रमुख अभियुक्त मंतोष तिवारी को पुलिस ने सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से एक देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। मंगलवार को मीडिया के सामने मंतोष को पुलिस ने प्रस्तुत किया। डीएसपी शैशव यादव ने पीसी में बताया कि कामता राम की हत्या कोई साजिश नहीं थी। मंतोष अपने छह सौ रुपये मांगने वहां पहुंचा था। जहां उसका विवाद कामता के साथ हो गया। गांव के एक अन्य तिवारी भी उसके साथ हो गए।

वे लोग इसे मारने लगे। अपने बचाव में मंतोष ने गोली चलाई जिसमें कामता की मौत हो गई। बरामद तमंचे से ही हत्या की गई थी? मीडिया के सवाल पर डीएसपी ने कहा यह दूसरा आम्र्स है। हत्या के बाद से मंतोष जहां-तहां भागा फिर रहा था। सोमवार को यह अपने गांव खिरी जाने के लिए यूपी से देवल पुल के रास्ते राजपुर की सीमा में पहुंचा था। तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पीसी के दौरान राजपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस ने उन खबरों का खंडन किया। जिसमें कहा गया था कि अंबेडकर जयंती मनाने के कारण कामता की हत्या हुई थी। इस घटना का उस बात कोई लेना-देना नहीं है। इस घटंना में तीन लोग नामजद हैं। जिनमें से एक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एक अन्य अभी भी फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here