एक्सन में पुलिस, वाहन की जांच ही नहीं अब होगी तलाशी

0
1951

बक्सर खबर : जिले की पुलिस अब और भी एक्शन में आ गई है। उसने यह निर्णय लिया है अब सिर्फ ट्रिपल लोडिंग ही नहीं लोगों की सघन जांच होगी। कप्तान राकेश कुमार ने बक्सर खबर से कहा। सभी थानेदारों को इसका निर्देश दिया गया है। कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखे तो उसकी सघन तलाशी ली जाए। यह जांच सिर्फ दो पहिया वाहनों के लिए नहीं है। चार-पहिया वाहनों पर भी लागू होगा। कानून व्यवस्था में कहीं भी पुलिस ढि़ल देने को तैयार नहीं। हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटना के बाद पूरा पुलिस प्रशासन चौकस हो गया है।

कुछ दिनों बाद ही बकरीद का त्योहार है। इस लिए सुरक्षा के इंतजाम और भी पुख्ता किए जाएंगे। यह निर्देश सभी थानों के लिए एक साथ जारी हुए हैं। इसका असर भी दिख रहा है। जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर वाहन जांच चल रही है। इस बीच शिकायतें भी मिल रहीं है। लेकिन कप्तान के तेवर से पुलिस वाले परिचित हैं। अगर किसी के खिलाफ शिकायत मिली या किसी क्षेत्र में कोई हादसा हुआ। तो यह जांच उस थाने के लिए भारी पड़ सकती है। इस बीच खबर यह भी मिली है। कप्तान स्वयं जांच के किसी भी थाने पहुंच सकते हैं। जिसकी सूचना संबंधित थाने को नहीं होगी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here