उपद्रवियों पर प्राथमिकी की तैयारी, डीएसपी व इंस्पेक्टर को आयी चोट

0
1844

बक्सर खबर : प्रतिमा विसर्जन को लेकर बुधवार की शाम गोलंबर पर हुए बवाल में प्रशासन प्राथमिकी दर्ज करेगा। इसके लिए वीडीओ फुटेज के आधार पर दंगाइयों की पहचान की जा रही है। यह जानकारी पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बक्सर खबर को दी। प्रशासन का यह मानना है कि डुमरांव अनुमंडल के लोगों ने यह गदर मचाया। घटना के बाद हालात को नियंत्रित करने में प्रशासनिक अधिकारियों को भी चोट लगी है। सूत्रों के अनुसार डीएसपी शैशव यादव की आंख एवं सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार को भी चोट आयी है। सूत्र यह भी बता रहें हैं कि कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी इस मामले तय है। पूछने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कुछ नहीं कहा। नुकसान के बारे में यह बात सामने आयी कि एक बाइक व आटो को उपद्रवियों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया। पत्थर बाजी के कारण भी कुछ नुकसान हुआ है।

गंगा सेतु पर मौजूद डीएम रमण कुमार व एसपी उपेन्द्र कुमा शर्मा
गंगा सेतु पर मौजूद डीएम रमण कुमार व एसपी उपेन्द्र कुमा शर्मा
जली बाइक
जली बाइक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here