आ गए अच्छे दिन : बगैर टिकट पकड़े गए पौने तीन

0
7217

बक्सर खबर : अच्छे दिन किसी के कहने से नहीं आते। उसे कैश करने से आते हैं। मंगलवार को अच्छे दिन का आनंद ले रहे 285 लोगों की मुलाकात रेलवे से हो गई। जिनमें से तीन को जेल भेज दिया गया। कुल 282 लोग जुर्माना दे अपने घर चले गए। इनसे 1 लाख 7 हजार 280 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया।

रेल अधिकारियों ने बताया स्टेशन पर यह अभियान मंगलवार को सुबह दस बजे प्रारंभ हुआ। दोपहर साढे बारह बजे तक जांच अभियान चला। इसमें सर्वाधिक लोग मगध व श्रमजीवी से पकड़े गए। शाम में जब आरपीएफ ने पकड़े गए लोगों की संख्या जारी की। तब लोग हैरान रह गए। यह भी बगैर टिकट यात्रा कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here