अवैध हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
1357

बक्सर खबरः अवैध हथियार के साथ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी सोमवार देर रात नावानगर थाना क्षेत्र के रूपसागर मोड़ से हुयी। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया की गुप्त सूचना थी की कुछ लोग दुनाली बंदूक तस्करी के लिये ला रहे है। इस सूचना पर टीम बना पुलिस रूपसागर मोड़ पहुंची। जिसके बाद यह युवक बस से रात 8:30 बजे बस से उतरा पकड़ लिया गया। उसके पास से दुनाली बंदूक बरामद हुयी। पुछताछ में पता चला कि युवक डुमरांव के अकबर अंसारी के पुत्र मो. सलीम अंसारी है। सलीम के निशान देही पर कई जगह छापेमारी हुयी। परन्तु कुछ बरामद नही हुआ है। पुछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here