अर्चना एक्सप्रेस पर पथराव, दर्जनों यात्री घायल

0
4138

बक्सर खबर : पटना से जम्मू तवी जा रही 12355 अर्चना एक्सप्रेस पर जमकर पथराव किया गया। हादसे में एस वन व टू के दर्जनों यात्री घायल हो गए। इन सभी का उपचार बक्सर में किया गया। यात्रियों के अनुसार यह वाकया आरा स्टेशन के पास हुआ। जहां आरपीएफ पोस्ट है। वहां दोनों तरफ से खड़े युवाओं ने ट्रेन पर अचानक हमला बोल दिया। वह तो संयोग था, ट्रेन आरा में रुकती नहीं है। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन जब साढ़े दस बजे के लगभग बक्सर पहुंची तो घायल यात्री प्लेटफार्म पर उतरे।

घायलों का बयान ले रहे जीआरपी के थानाध्यक्ष अकबर अली ने बताया परीक्षा परिणाम खराब होने से आक्रोशित छात्रों ने आरा में ट्रेन को निशाना बनाया। घायल यात्रियों में बिदेश्वरी सिंह (52), उषा देवी (50), नवीन कुमार, सतनाम सिंह (अंबाला के यात्री), विशाल कुमार वे उनके पिता रोहित (पिता के साथ पुत्र जम्मू जा रहा है), उमेश प्रसाद सिंह, विजय कुमार, शमीम, विशाल, मो. सेराज, लालदास प्रसाद आदि शामिल हैं।

ट्रेन में घायल यात्री

रेल पुलिस ने इसकी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल ट्रेन खड़ी है। घायलों का उपचार स्टेशन पर चल रहा है। यात्रियों ने कहा यह सब अचानक हुआ। हमे बचने का मौका नहीं मिला। जो खिडकी के पाास बैठे तो उनके सर में चोट आई। कुछ लोग बचने के लिए बर्थ के नीचे जा छीपे। पथराव में कई बोगियों के शीशे भी चटक गए हैं।

घायल यात्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here