पाकिस्तान में घूस, लिया पिता की शहादत का बदला

0
2910

बक्सर खबर : मेजर दीपक उपाध्याय के पिता स्व. नागेन्द्र उपाध्याय कारगिल की लड़ाई में शहीद हो गए थे। यह परिवार जिले के रेका गांव का रहने वाला है। थाना कोरानसराय, जिला बक्सर, का यह परिवार फिलहाल जबलपुर में रहता है। इनका एक घर नया भोजपुर में भी है। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल पूरा परिवार पिता की मौत के बाद जबलपुर ही चला गया। उरी की घटना के बाद जब जवानों ने अपने साथियों की मौत का बदला लेने के लिए पाकिस्तान की सीमा में कदम रखा तो दीपक कुमार सबसे आगे थे। कई दुश्मनों काे मारा, बंकर तबाह किए, जब टीम वापस आई तो सेना प्रमुख के सामने जिन वीर जवानों की सूची सौंपी गई। उसमें मेजर दीपक का नाम सबसे उपर था। राजनीतिक कारणों से सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले जांबाज का डीटेल सरकार ने उस वक्त जारी नहीं किया। लेकिन, बहादुर का सम्मान होना चाहिए। इसका ध्यान रखते हुए इन्हें वीरता पुरस्कार राष्ट्रपति के हाथों प्रदान किया गया। मेजर दीपक की कहानी पढने के लिए क्लिक करें हमारी यह खबर —

मिलिए सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो मेजर दीपक से, इस बक्सराइट को मिला शौर्य चक्र
बक्सर(28 जनवरी): http://www.buxarkhabar.com/?p=21856

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here