मरीजों को फल, जरुरतमंदो के लिए किया रक्तदान

0
830

बक्सर खबर : भाजपा कार्यकार्तओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया। उनके 66 वीं वर्षगांठ पर सुबह-सुबह रामरेखा घाट पर स्वच्छता अभियान का श्रीगणेश किया गया। किला के पास वृक्ष भी लगाए गए। इसके बाद जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के साथ इनकी टोली सदर अस्पताल पहुंची। वहां अस्पताल में जितने भी मरीज मिले। सबके बीच फल का वितरण किया। इसके उपरान्त दोपहर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 15 से अधिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। अपने साथियों का हौसला बढ़ाने के लिए स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे भी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here