युवक को मारी गोली, बाइक आग के हवाले

0
1133

-बासुदेवा ओपी इलाके में हुई घटना
बक्सर खबर । बासुदेवा ओपी के बीन टोली के पास रविवार की रात अजीब घटना हुई। रामकृष्ण कुमार निवासी दावथ, रोहतास को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। इतना ही नहीं उनकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके की तरफ भागी। घायल को उपचार के लिए रोहतास के बिक्रमगंज अस्पताल ले जाया गया। जहां उनको दाखिल कराया गया है। सूत्रों की माने तो गोली हाथ में एवं छाती के पास लगी है। हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं पुलिस यह समझ नहीं पा रही। घटना की वजह क्या है। अगर लूटपाट करने वाले थे तो बाइक लुटने की जगह उसे जलाया क्यूं। वहीं कुछ लोगों की माने तो यह विवाद गाड़ी किसी से टकरा जाने के कारण हुआ। स्थानीय लोगों ने कहा-सुनी में ऐसा किया। लेकिन, पुलिस की पूछताछ में किसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की। अब पुलिस को इंतजार है। घायल होश में आए और वह बयान दे। तब स्थिति स्पष्ट हो इसके पीछे क्या कारण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here