नावानगर के रुपसागर में रसोइया को मारी गोली

0
712

-पीएमसीएच रेफर हुआ घायल
बक्सर खबर। नावानगर थाना के रुपसागर गांव के समीप अज्ञात लोगों ने गोली मार मनमोहन पांडेय (35) पुत्र स्व. रामाशंकर पांडेय को घायल कर दिया। गोली उनके नितंब में लगी है। घायल को उपचार के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। घटना रविवार रात सवा नौ बजे के लगभग की है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनमोहन पांडेय जवाहर नवोदय विद्यालय में रसोइया का काम करते हैं। वे अनुबंध पर यहां काम कर रहे हैं। संभवत: घटना के वक्त विद्यालय से ही लौट रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने उन्हें अपना शिकार बनाया। घटना के पीछे क्या कारण है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here