नारी सुरक्षा के सम्मान में उतरी कांग्रेस, जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

0
443

बक्सर खबर। बिहार में नारियों का अपमान हो रहा है। बात मुजफ्फरपुर की करें या आरा के बिहियां की। जिस तरह महिलाओं को अपमानित किया जा रहा है। वह किसी सी छिपा नहीं है। इसका हवाला देते हुए युवा कांग्रेस व महिला कांग्रेस की नेत्री प्रतिभा सिंह ने सिंडिकेट के पास प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सत्येन्द्र ओझा ने किया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज नारी के सम्मान में नारी है मैदान में। यहां की सरकार नकारा है।

इस विरोध के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया। जिसमें युवा कांग्रेस के सचिव राहुल चौबे, अजय ओझा, दीपक, मनीष कुमार, चंदन, जीतु दीपक सिंह, विकास सिंह, अमर नाथ पाठक, आशिष, प्रिंस, अनिल, धीरेन्द्र कृष्णा शर्मा, रामाश्रय यादव व टुन्ना सिंह आदि शामिल हुए। पार्टी के लोगों ने बताया इसमें डीएसएस व छात्र राजद के लोग शामिल रहे। जिन्होंने जोरदार विरोध दर्ज कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here