एक वर्ष की बेटी छोड़ महिला ने लगा ली फांसी

0
1242

बक्सर खबर। एक वर्ष की बेटी को रोता छोड़ मां ने फांसी लगा ली। जिसने भी यह नजारा देखा अवसाद से भर गया। जीवन से लोग इतना भी विमुख हो सकते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए था। ऐसी बातें शालिग्रामपुर गांव के लोग आपस में कर रहे थे। क्योंकि इसी गांव की रेखा देवी ने बुधवार की शाम अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दो वर्ष पहले ही उसकी शादी प्रदीप राय से हुई थी। परिवार आर्थिक रुप से कमजोर था। घर का खर्च मुश्किल से चल रहा था।

ऐसे में पिछले कुछ माह से रेखा बीमार थी। पति जैसे-तैसे दवाएं ले आ रहा था। लेकिन, इस बीच बुधवार की शाम उसने फांसी लगा दी। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने के पुलिस वहां पहुंची। शव को अस्पताल पहुंचाया। उत्तर प्रदेश के बलियां जिला स्थित रेखा के परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई। वे भी आज गुरुवार को पहुंचे। लेकिन अब किसी के हाथ में ऐसा कुछ भी करने को नहीं था। जिससे रेखा को समझाया जा सके। उसने तो जीवन लीला ही समाप्त कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here