नजर आया बक्सर में लुप्त हो रहा गिद्ध, हरिओम ने की मदद

0
3024

-अत्यधिक ठंड के मौसम में हिमालय से रवाना होते हैं
बक्सर खबर। आप जो यहां तस्वीर देख रहे हैं वह गिद्ध की है। यह गरुण प्रजाति का पक्षी है। जिसका आकार बहुत बड़ा होता है। इसकी गर्दन और चोंच बहुत मजबूत होते हैं। जिससे यह किसी जानवर के चमड़े को फाड़ देते हैं। पिछले 30 वर्षों से अब यह अपने बिहार में नहीं दिखते। लेकिन, बुधवार को दोपहर दो बजे के लगभग यह पक्षी चुरामनपुर के पास अचानक थक कर गिर गया। लोगों ने इतने विशाल पक्षी को देखा तो हैरान हो गए। यह कौन सा पक्षी है।

इसकी सूचना कुछ लोगों ने वन्य जीवों को बचाने वाले हरिओम चौबे को दी। उसके पास पहुंचे हरिओम ने इसे रेस्क्यू किया और अपने सेंटर ले आए। इसकी सूचना वन विभाग को दी। उन लोगों ने बताया, लंबी उड़ान के कारण ऐसा हुआ होगा। जब अत्यधिक ठंड पड़ती है तो गिद्ध हिमालय से मुंगेर की पहाड़ियों का रुख करते हैं। इसे खाने के लिए मांस व पीने के लिए पानी उपलब्ध कराएं। यह ठीक हो जाएगा। हरिओम ने वैसा किया। अपराह्न पांच बजे वह भोजन पानी करने के बाद तरोताजा हुआ और उड़ चला अपने नए गंतव्य की ओर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here