पतित पावनी गंगा के तट पर राम कथा का भव्य आयोजन

0
507

जगतगुरु रामानुजाचार्य गुप्तेश्वर जी महाराज कहेंगे कथा
बक्सर खबर। मां के गंगा के पावन तट पर लोगों को राम कथा श्रवण का सौभाग्य मिलने वाला है। कथा 29 दिसंबर से सती घाट पर होगी। यहां जगतगुरु रामानुजाचार्य गुप्तेश्वर जी महाराज कथा कहेंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया लाल बाबा के 17वें निर्वाण दिवस के उपलक्ष में यह कार्यक्रम आयोजित है। कथा 29 दिसम्बर शुक्रवार से प्रारंभ होगी। जिसका समय दोपहर एक बजे से संध्या 5 बजे तक होगा।

कथा के अंतिम दिन अखंड कीर्तन एवं भंडारा के साथ इसका समापन होगा। 29 को कथा प्रारंभ होने से पूर्व प्रात: नौ बजे कलश यात्रा निकलेगी। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: लाल बाबा आश्रम सती घाट आएगी। यह जानकारी मंदिर के महंत सुरेन्द्र जी महाराज ने दी है। उन्होंने कहा इसकी जोर-शोर से तैयारी चल रही है। सभी धर्मानुरागियों का सहयोग मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here