आमने सामने बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत

0
2893

-दो सवार घायल, चल रहा है उपचार
बक्सर खबर। दो बाइकों की हुई सीधी टक्कर में चार लोग घायल हो गए। दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य दो की हालत भी गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना रविवार दोपहर दो बजे के लगभग ब्रह्मपुर थाना के रमगढ़ पेट्रोल पंप के समीप की है। सूचना के अनुसार मृतक संजय महतो (40) व कृष्ण कुमार वर्मा दोनों ही ब्रह्मपुर के ही निवासी हैं। हालांकि इनमें से एक कृष्ण कुमार (21 वर्ष) मूल रुप से आरा जिला के ग्राम जितौरा, थाना पीरों के निवासी थे। लेकिन, वे अपनी ननिहाल ब्रह्मपुर में ही रहते थे।

घायलों के नाम अमित महतो (30 वर्ष) व विजय कुमार (20 वर्ष) है। पुलिस के अनुसार एक बाइक पर सवार संजय व अमित बक्सर की तरफ जा रहे थे। तभी दूसरी तरफ से आ रही बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। दोनों बाइक के एक-एक सवार की मौत इस दुर्घटना में हुई है। सभी को वहां से उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से रघुनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां से उन्हें बड़े अस्पताल ले जाने के क्रम में दो ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here