अश्विनी चौबे की जगह मिथिलेश तिवारी घोषित हुए भाजपा के उम्मीदवार

0
3953

-गोपालगंज के हैं तिवारी, रहे हैं बैकुंठपुर से विधायक
बक्सर खबर। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। जिसमें बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे की जगह गोपालगंज के मिथिलेश तिवारी को पार्टी ने यहां का उम्मीदवार बनाया है। वे पहले बैकुंठपुर से विधायक रह चुके हैं। रविवार की शाम भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद उनके नाम की घोषणा की गई। बक्सर से भाजपा के उम्मीद्वार बनाए गए मिथिलेश तिवारी बिहार भाजपा के युवा पीढ़ी के मजबूत नेता माने जाते है।

जबकि यहां से दो बार सांसद रहे केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे से भाजपा कार्यकर्ता तथा क्षेत्र की आम जनता नाराज थी। यह सर्वे रिपोर्ट सामने आई थी। संभवत: इसी वजह से उनका नाम हटा है। हालांकि भाजपा उम्मीदवारों में आनंद मिश्रा आईपीएस, हेमंत चौबे पूर्व भाजपा सांसद लालमुनी चौबे के पुत्र आदि का नाम सुर्खियों में था। लेकिन, सूची में मिथिलेश तिवारी ने बाजी मार ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here