धनसोई थानाध्यक्ष समेत तीन का तबादला

0
3804

-एसपी ने जारी किया आदेश, रौशन नए थानेदार
बक्सर खबर। पुलिस कप्तान ने धनसोई के थानाध्यक्ष बिखाउ राम समेत तीन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। आज शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है। बिगाउ राम अब बासुदेवा ओपी के प्रभारी होंगे। बासुदेवा प्रभारी ददन राम को पुलिस लाइन भेजा गया है।

नगर थाने में तैनात रौशन कुमार को धनसोई थाने की कामन सौपी गई है। यह जानकारी कप्तान मीडिया को दी। यह बदलाव कुछ दिनों पहले हुई जांच का नतीजा है। धनसोई थानाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत मिली थी। इस वजह से उनका तबादला किया गया है। लेकिन, जाते-जाते भी उनको एक स्थान दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here