‌‌‌बक्सर के विकास के लिए भाजपा से बेहतर कोई नहीं : जितेन्द्र त्रिपाठी

2
566

-व्यवसाय को मिला है बढ़ावा, पूरे देश में बिछा है सड़कों का जाल
बक्सर खबर। लोक सभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। कहां तो लोग सीधे बोलने से बचते थे। लेकिन, अब ऐसा दौर आ गया है कि लोग दावे करने से पीछे नहीं हटते। शहर के बिजली उपकरणों के बड़े कारोबारी जितेन्द्र त्रिपाठी से जब इस सिलसिले में चर्चा हुई तो उन्होंने खुलकर भाजपा का समर्थन किया। उन्होंने कहा बात बक्सर की हो या बिहार की। भाजपा से बेहतर कोई नहीं। आज पूरे देश में सड़कों का जाल बिछा है। दशकों से खराब पड़ा बक्सर-पटना का एनएच बन गया। इससे उन सभी कारोबारियों को मदद मिली है। जिनका ट्रांसपोर्ट से नाता है।

हालांकि सिर्फ बड़े ही नहीं छोटे दुकानदार भी इससे लाभान्वित हैं। पटना से बक्सर तक जब यह एनएच खराब था। पंचर बनाने वाले से लेकर पान की गुमटी व लाइन होटल वालों की दुकानें बंद हो गई थी। आज जाकर देखिए हर जगह रौनक है। बदलते भारत के दौर में हमें उसको खुलकर मदद करनी चाहिए। जो राष्ट्र के निर्माण सबसे भरोसे का साथी है। उनके साथी सामाजिक कार्यकर्ता सह एलआईसी एजेंट रजनीकांत उपाख्य मुन्ना पांडेय ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक सीट और शहर का नहीं है। यह देश को मजबूत सरकार देने का चुनाव है। हमारा मानना है जिसने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। हमें उसकी मदद करनी चाहिए। और आज के दौर में भाजपा से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।

2 COMMENTS

  1. Jitendra tripathi jee buxar mey aap vyavasayee hai AAP brahmanvaad ker rahey hai Bilkul BJP sahi party hai Abhitak Modi jaisa prime minister Desh ko nahi Mila tha per BJP ka candidate to local hona chahiye tha so buxar sey hum jaisa voter BJP key ush bahari candidate ko to katayee vote nahi dega AAP brahmanvaad kariye yaha per local candidate chahiye tha aapko to chatukarita aati hai aur media se name fame kaisey ho wo apka kewal swarth aur matlab wali baat hai ya jati per vote nahi real candidate aur sirf local candidate ko hivote Dey ok.

  2. इ लोग भाजपा के विकास में आकंठ डूबल बा लोग! भगवान रक्षा करें!😷😷

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here