राजद के शासन में परिवार और रिश्तेदार चलाते थे सरकार : जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन

1
149

-भय और भ्रष्टाचार के विरूद्ध है हमारी लड़ाई : मिथिलेश तिवारी
बक्सर खबर। जब बिहार में राजद की सरकार थी तो परिवार और रिश्तेदार सरकार चलाते थे। हर तरफ भ्रष्टाचार था। आज बिहार में नौकरी मिल रही है। और इसका श्रेय हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। सभी जानते हैं सरकार का मुखिया मुख्यमंत्री होता है। लेकिन, यहां राजद के लोग उसका श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि उनके शासन को बिहार ने देखा है। इस बार का चुनाव जनता और परिवार के मध्य का है। यह बातें शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह ने कहीं।

शहर के होटल वैष्णवी क्लार्क में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ एनडीए समर्थित भाजपा के उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी भी मौजूद थे। उनके बारे में राजीव रंजन सिंह ने कहा कि यह हमारे उम्मीदवार हैं और एक बेहतर, कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार व जुझारू कार्यकर्ता हैं। हम आम जन से आग्रह करते हैं। इन्हें जीता कर आप मोदी जी के  कंधे को मजबूत करें। वहीं दूसरी तरफ मिथिलेश तिवारी ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा हमारी लड़ाई भय और भ्रष्टाचार के विरूद्ध है। इसी के विरूद्ध बिहार में एनडीए की सरकार बनी थी।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह

आज महागठबंधन के कई नेता इसके आरोपी हैं अथवा सजा पा चुके हैं। मोदी जी ने देश के 80 करोड़ लोगों को भय और भ्रष्टाचार से निजात दिलाई है। आज देश के सामने मोदी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मैं सबको विश्वास दिलाता हूं। बक्सर, भय, भूख और भ्रष्टाचार के मुक्त हो। इसका प्रयास करुंगा। प्रेस वार्ता के दौरान जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, मीडिया पैनलिस्ट उमाशंकर राय, रानी चौबे एवं दर्जनों की संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता वे नेता उपस्थित रहे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here