मैट्रिक का जिला टॉपर बना भुजना बेचने वाले का बेटा

0
2322

-सकेंड टॉपर बनी तीन बेटियां, वसुंधरा, रिचा व मुस्कान
-आइएएस पदाधिकारी बनना चाहता है टॉपर पिंटू
-सोनू को मिला जिले में तीसरा स्थान
बक्सर खबर। मैट्रिक परीक्षा का परिणाम सोमवार को बिहार बोर्ड ने जारी कर दिया। अपने जिले में जिन छात्रों ने टॉप थ्री में जगह बनायी है। उनमें पांच का नाम शामिल है। प्रथम स्थान है पिंटू कुमार का। जो महदह हाई स्कूल का छात्र है। उसने 469 अंक प्राप्त किए हैं। उसकी सफलता पर स्कूल और परिवार दोनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पिंटू ने पूछने पर उसने कहा मेरा लक्ष्य आइ ए एस पदाधिकारी बनना है। वह बोक्सा गांव का निवासी है।

पिता के साथ टॉपर पिंटू कुमार

पिता राम अवध सिंह भुजना बेचते हैं। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। परिवार के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। भाई की सफलता से बहने भी खुश हैं। अपनी प्रारंभिक शिक्षा उसने बोक्सा मध्य विद्यालय से पूरी की है। उसके गुरु बताते हैं, शुरू से होनहार था। गणित में 100 में 100 अंक लाता था। मोतियों की तरह सुंदर खिलावट है उसकी। आज उसकी बदौलत उसने जिले और परिवार को नाम रोशन किया है।

मुस्कान को मिठाई खिलाते मांता-पिता

तीन बेटियां बनी है जिले की सकेंड टॉपर
बक्सर खबर। एमपी हाई स्कूल की छात्रा वसुंधरा जिले की सकेंड टॉपर बनी है। उसका कहना है आगे चलकर प्रोफेसर बनना चाहती है। उसे कुल 468 अंक मिले हैं। पिता रामलखन सिंह बुधनपुरवा में रहते हैं। परिवार का खर्च व्यवसाय से चलता है। लेकिन, आज बेटी की सफलता पर परिवार में जश्न का माहौल था। अन्य दो बेटियां भी सकेंड टॉपर बनी हैं।

-वसुंधरा को मिठाई खिलाते परिवार के सदस्य

उनमें रिचा कुमार धनसोई स्कूल। उसने भी 468 अंक प्राप्त किए हैं। मुस्कान चौसा प्रखंड के बनारपुर की छात्रा है। उसने भी 468 अंक मिले हैं। वहीं तीसरा स्थान स्थान प्राप्त किया है राजपुर प्रखंड के सुजायतपुर गांव के छात्र सोनू कुमार ने। उसे 464 अंक प्राप्त हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here