हथियार के साथ पकड़ा गया लूकड़ी

0
2199

-पुलिस पर हमले का है आरोपी
बक्सर खबर। हथियार के साथ धर्मेन्द्र बिंद उर्फ लूकड़ी गिरफ्तार किया गया है। उसे सिकरौल थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पहाड़पुर गांव से दबोचा। पुलिस के अनुसार उसके पास से कंट्री मेड छोटी राइफल बरामद की गई है। मजे की बात है, उसके पास जिंदा कारतूस नहीं थे।

अन्यथा वह गोली चलाने से नहीं चुकता। पुलिस ने अनुसार 2020 में वह पुलिस पर हमले का आरोपी रहा है। उसकी तलाश की जा रही थी। हालांकि वह पूर्व में जेल गया है। उसके खिलाफ आग लगाने की शिकायत भी दर्ज है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को उसे जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here