कुशासन की सरकार के खिलाफ विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन

1
238

भरी दोपहरी में टार्ज जला सरकार को दिखाया सच
बक्सर खबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वे राज्य में व्याप्त बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे। हाथों में टार्ज जलाकर उन्होंने कहा कि पहले पन्द्रह वर्ष जंगल राज रहा। अब पन्द्रह वर्ष कुशासन है। तभी तो युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। रोजगार के तमाम अवसर समाप्त हो रहे हैं। एबीवीपी के जिला संयोजक त्रिभुवन पांडेय, प्रदेश परिषद के सदस्य सनी सिंह, अविनाश पांडेय आदि ने कहा कि यहां परीक्षा में कदाचार है। यह सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है।

एसटेट की परीक्षा रद्द कर दी। सरकार सिर्फ सत्ता चाहती है। लोगों को झूठ बोल गुमराह कर रही है। यहां रोजगार है, लेकिन हमें नहीं दिखता। सरकार को सच दिखाने के लिए हम सभी ने भरी दोपहरी में टार्च जलाया है। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री रविरंजन पासवान और संचालन जिला SFS प्रमुख कुश पाण्डेय ने किया। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गजेंद्र विद्यार्थी, नगर सह मंत्री राहुल कुमार, मनीष सिंह, छात्र प्रतिनिधि शिवम ठाकुर, मनीष तिवारी, संतोष दुबे, अंकुश पाण्डेय ,विकास गुप्ता समेत अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

1 COMMENT

  1. paswanjee
    Do you know about ABVP.
    15 years jangle raj
    present Kushasan raj
    lske pahle kaun raj
    ABVP se puchho aaj

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here