‌‌वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में दो समेत सामने आए चार मरीज

0
2653

-कुल आंकड़ा पहुंचा 131, सक्रिय मरीजों की संख्या 20
बक्सर खबर। कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले दो दिनों में चार मरीज सामने आए हैं। इनमें से दो लोग वीर कुंवर सिंह कालोनी के हैं। एक जुलाई को वे लोग कोलकत्ता से आए थे। दोनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। जिनकी उम्र 58 और 17 वर्ष है। बक्सर पहुंचते ही इन लोगों ने घर से संपर्क किया। फिर स्वयं प्रशासन को सूचित कर जांच कराने अस्पताल चले गए। जांच में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन, यहां राहत देने वाली बात यह है कि इन लोगों ने अपनी तरफ से पूरी सावधानी बरती है। किसी अन्य के संपर्क में नहीं आए।

वहीं नया बाजार का एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला है, जिसकी आयू 42 वर्ष है। एक मरीज और संक्रमित मिला है। जो चौसा के बनारपुर का है। वह तामिलनाडू से पिछले की 20 तारीख को अपने गांव लौटा था। इन चार मरीजों के कारण अब तक जिले में कुल संक्रमित मिले लोगों की संख्या बढ़कर 131 हो गई है। सक्रिय रोगियों की संख्या 20 हो गई है। इन आंकड़ों के बीच यह जान लेना बहुत जरुरी है कि प्रशासनिक निर्देशों का पालन स्वयं की सुरक्षा से जुड़ा है। अगर आप कामकाजी व्यक्ति हैं। घर से जाना बहुत जरुरी है। तो सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग अवश्यक करें। क्योंकि लापरवाही आपके लिए समस्या बन सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here