सोनू पाल की हत्या में एक गिरफ्तार, दस के खिलाफ प्राथमिकी

0
2422

बक्सर खबर। वीर कुंवर सिंह कालोनी में सोमवार की रात हुई सोनू पाल की हत्या में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है। मंगलवार की दोपहर पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी राकेश कुमार ने बताया हत्या के पीछे युवकों के दो गुट का आपसी विवाद है। सोनू पाल पुत्र हरेन्द्र पाल मूल रुप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत ग्राम महाराजपुर, थाना सहतवार का निवासी था।

यह भी अपने पिता के साथ सूरत में काम करता था। दो माह पहले वहां से बक्सर आया था। यहीं धोबी घाट में किराए पर रह रहा था। घटना से कुछ घंटे पहले वह अपने साथी सद्दाम खां खलासी मुहल्ला के साथ वीर कुंवर सिंह कालोनी में तिलक समारोह में शामिल होने गया था। वहां संतोष कुमार पुत्र मन्नु सिंह यादव के यहां तिलक के दौरान कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया।

add

जहां लोगों ने समझाकर दोनों गुट को अलग किया। थोड़ी देर बाद जब सोनू वहां से निकला तो विवाद करने वालों ने उसे घेर कर पीटना शुरू किया। उसी दौरान गोली चली औ उसकी हत्या हो गई। हालाकि पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर सकी। किसने उसे गोली मारी। यह जरुर बताया इस सिलसिले में दस लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। फिलहाल इस आरोप में शेखर सिंह पुत्र भानु सिंह, साकिन वीर कुंवर सिंह कालोनी को जेल भेजा गया है।
हत्या की पूरी खबर पढऩे के लिए क्लिक करें :-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here