जिलाधिकारी ने किया एसडीओ कार्यालय का निरीक्षण

0
853

बक्सर खबर। जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां के न्यायालय कार्य का अवलोकन किया। सप्ताह में कितने दिन एसडीओ अपने न्यायालय में बैठते हैं। सुनवायी का औसत क्या है। कितने वाद लंबित हैं। इसके उपरांत कार्यालय में पहुंचकर सामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़ी संचिकाओं का जायजा लेना प्रारंभ किया।

उन्होंने कार्य को संतोषप्रद पाया। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी से इस संदर्भ में पूछने पर उन्होंने कहा यह पहले से तय प्रोग्राम था। यहां सबकुछ व्यवस्थित था। कुछ विभागीय कार्य है। जिनके लिए एसडीओ के के उपाध्याय को आवश्यक निर्देश दिए गए है। निरीक्षण के दौरान पूरा कार्यालय व्यवस्थित था। प्रधान लिपिक व अन्य कर्मियों ने भी अपने-अपने कक्ष को पूरी तरह व्यवस्थित कर रखा था।

add

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here