जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर राजद के छह नेता निष्कासित

0
1236

बक्सर खबर। राष्ट्रीय जनता दल ने छह नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। सूचना के अनुसार इन सभी के खिलाफ छह वर्ष के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई। जिसकी अनुशंसा पार्टी जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने की थी। इसमें डुमरांव के पूर्व राजद प्रत्याशी रहे पप्पु यादव, इसी विधानसभा के श्रीकांत यादव (यह दोनों लोग डुमरांव विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं),

राजपुर से पूर्व विधायक छेदीलाल राम, लाल बाबू यादव, नावानगर के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार यादव एवं छात्र राजद के अध्यक्ष मोहित यादव शामिल हैं। वैसे पार्टी पूरे प्रदेश में दल विरोधी कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर संगठन के विरूद्ध जाने वालों को कड़ा संदेश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here