सोते व्यक्ति के उपर चलाई गोली, मुफस्सिल थाने की घटना

0
1250

-पैर में लगी है गोली, चुनाव प्रचार से लौटा था घायल
बक्सर खबर। घर में सो रहे व्यक्ति के उपर किसी ने गोली चला दी। घटना मुफस्सिल थाना के रामपुर-इजरी गांव की है। सूचना के अनुसार पैक्स चुनाव से प्रचार से लौटे तेज नारायण यादव संजय राय के दरवाजे पर सो रहे थे। रात ढ़ल चुकी थी। सुबह का इंतजार था। तभी खिड़की से किसी ने गोली चला दी।

जो तेज नारायण के पैर में जा लगी। वे नोनियापुरा गांव के निवासी हैं। सोमवार की तड़के उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। इसकी जांच के लिए सदर डीएसपी गोरख राम मौके की तरफ रवाना हुए हैं। सूत्रों ने बताया करहंसी पंचायत में आज पैक्स का उप चुनाव होना है। घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here